Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का भाव - Samacharline.com
होम

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का भाव

Petrol-Diesel Price Today: देश में आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में घरेलू तेल कंपनियों ने बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं आज के तेल की कीमतों में हुए बदलावों के बारे में…

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol) 93.04 रुपये प्रति लीटर है.जबकि डीजल (Diesel) की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में आज डीजल का भाव 83.80 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में भी पेट्रोल डीजल की कीमत1 रुपये 19 पैसे बढ़ाई गई है.

इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए थे. जिसके कारण गुरुवार को भी बुधवार की तरह दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 92.85 रुपये प्रति लीटर रहा. वहीं, गुरुवार को डीजल (Diesel) की कीमत 83.51 रुपये प्रति लीटर थी. इससे पहले बुधवार को भी तेल के दाम इतने ही थे.

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की

2 मई से अब तक यानी 20 मई तक पेट्रोल की कीमत में 2.48 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि और डीजल की कीमत में 2.78 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है. मध्य प्रदेश के भोपाल और राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुकी है.

वर्तमान में भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.90 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम 103.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.92 रुपये प्रति लीटर है. मध्य प्रदेश के रीवा में पेट्रोल की कीमत 103.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है.

कब तय होते हैं तेल के भाव?

पेट्रोल और डीजल की कीमत को विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर प्रतिदिन अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP

Page 2MP Achievement Digital AD_300X250