इसी रफ्तार से बढ़े तो देश के सबसे अमीर शख्स बन सकते हैं गौतम अडानी, मुकेश अंबानी से सिर्फ इतना पीछे - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

कारोबारदेश

इसी रफ्तार से बढ़े तो देश के सबसे अमीर शख्स बन सकते हैं गौतम अडानी, मुकेश अंबानी से सिर्फ इतना पीछे

इस साल यानी जनवरी से अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है. एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अडानी ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. उन्होंने चीन के अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है.

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. उनकी संपत्ति जिस तेजी से बढ़ रही है उससे यह सवाल उठता है कि क्या वह जल्दी ही देश और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन जाएंगे? पिछले एक दिन यानी बुधवार से गुरुवार के बीच गौतम अडानी की संपत्ति 1.11 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़ गई है. इस साल यानी जनवरी से अब तक उनकी संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर (करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हो चुका है.

गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में गौतम अडानी ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. उन्होंने चीन के अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है.

अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त इजाफे की वजह से गौतम अडानी का अपना नेटवर्थ भी लगातार बढ़ता जा रहा है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 67.6 अरब डॉलर (करीब 4.93 लाख करोड़ रुपये) है. इस साल ही उनकी संप​त्ति में 32.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.

मुकेश अंबानी से सिर्फ इतना फासला

दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अभी भी एशिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 76.3 अरब डॉलर है. पिछले एक दिन में ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में 22 करोड़ डॉलर की कमी आई है, जबकि अडानी की संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. दोनों की संपत्ति में अब करीब 8.7 अरब डॉलर (करीब 63,530 करोड़ रुपये) का फासला रह गया है और अडानी जिस तेजी से बढ़ रहे हैं. उससे ऐसा लगता है कि यह अब कुछ ही दिनों की बात है.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं. जबकि गौतम अडानी 14वें नंबर पर हैं.

अडानी ग्रुप के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल

पिछले कुछ समय से अडानी ग्रुप के शेयर की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. इसका फायदा गौतम अडानी को मिल रहा है. उनकी अलग-अलग कंपनियों जैसे- अडानी ग्रीन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

पिछले एक साल में अडानी टोटल गैस के शेयर में करीब 1145 फीसदी का उछाल आया है. अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में क्रमश: 827 फीसदी और 617 फीसदी की तेजी आई है. इन सभी के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.