सोने की कीमत चमकी, चांदी के भी बढ़े रेट, जानें आज का भाव - Samacharline.com

उत्तरकाशी : मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्य...

देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित

– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

एआई के दौर में भी इंदौर की अनंतचतुर्दशी परंपराओं की रात… प्रशासन की जिम्मेदारी

इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...

होम

सोने की कीमत चमकी, चांदी के भी बढ़े रेट, जानें आज का भाव

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज (07 जून) सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोने (Gold) का दाम 48760 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70660 रुपये प्रति किलो रही.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज (07 जून) सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोने (Gold) का दाम 48760 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसका भाव पिछले सप्ताह यानी अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार शाम को 48578 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 07 जून को चांदी भी महंगी हुई है. 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का रेट 70,660 रुपये प्रति किलो है. जो शुक्रवार (4 जून) की शाम को 70167 रुपये प्रति किलो था.

सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी की कीमत में आया और उछाल

सोमवार शाम को सोना-चांदी की कीमत में सुबह के मुकाबले और उछाल आया. शाम पांच बजे के अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 46 रुपये की बढ़त के साथ 48806 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा तो वहीं, चांदी की कीमत सुबह के मुकाबले 90 रुपये बढ़कर 70750 रुपये प्रति किलो हो गई.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है.

ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता.असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.