नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

मलाइका अरोड़ा जानी-मानी एक्ट्रेस में से हैं. वे इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है.
बुधवार की शाम को मलाइका ने यह तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर में, 47 साल की एक्ट्रेस अपने घर में बैठकर रिलैक्स करती दिख रही हैं. पिक्चर में मलाइका बिकिनी में दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने उसी प्रिंट का ऊपर से रोब कैरी किया हुआ है. तस्वीर में मलाइका पोज दे रही हैं ओर हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं.
उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आपको बता दें उनके इस आउटफिट को सुरीली ने स्टाइल किया है. अपने पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने #Mood का भी इस्तेमाल किया है. वे आए दिन अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं.
इससे पहले मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने माहमारी से ठीक होने के बाद की जर्नी को दर्शाया था. मलाइका ने साझा किया कि ऐसे दिन थे, जब वह कमजोर और निराश महसूस करती थीं और यहां तक कि उनका वजन भी बढ़ गया था.
उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी को फोटोज से शेयर किया था. तब से उनके फैंस उनकी ताकत की काफी प्रशंसा कर रहे हैं. तस्वीरों में वह शॉर्ट्स के साथ एक ब्लैक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं.