नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने पिछले हफ्ते एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे से शादी कर ली. दोनों की मुलाकात साल 2019 में तब हुई थी, जब वे फिल्म ‘उरीःद सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर मिले थे.
शादी के बंधन में बंधने के बाद यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कीं, जिसमें दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं. फोटोज सामने आते ही वायरल भी हो गईं.
यामी गौतम के फैन्स की नजर उनके क्लासिक रेड आउटफिट पर थी, जोकि उनकी मां का है. 33 साल पुरानी ट्रेडिशनल रेशमी साड़ी के चारों ओर सोने से काम किया गया था. वहीं, साड़ी काफी सिंपल थी, जबकि लोगों ने इसके ब्लाउज की बहुत तारीफ की.
ब्लाउज पर सोने की कढ़ाई से फूलों की डिजाइन बनी हुई थी. अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए यामी गौतम ने मैचिंग रेड दुपट्टा भी ओढ़ रखा था जो उनकी नानी ने गिफ्ट किया था.
कहा जाता है कि जूलरी के बिना कोई भी लुक पूरा नहीं होता है. उसी तरह यामी ने विरासत में मिले गहने पहन रखे थे, जिसमें एक शाही सोने का सेट, मांग टीका और कलीरे शामिल था.
एक्ट्रेस यामी के ट्रेडिशनल कपड़ों में पहाड़ी – हिमाचली नथ भी शामिल थी, जिसे उनकी दादी ने गिफ्ट में दिया था.
पूरी शादी के दौरान यामी गौतम ने ये तय किया कि उनका ब्राइडल लुक भी स्टाइलिश रहे. एक्ट्रेस ने अपना मेकअप खुद ही किया था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. इस इवेंट के लिए यामी की बहन सुरीली गौतम ने उनके बालों को स्टाइल किया था.