जरूरी नहीं जहां कनेक्शन वहीं से लें सिलेंडर, इन 5 शहरों में जल्द ये सुविधा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

जरूरी नहीं जहां कनेक्शन वहीं से लें सिलेंडर, इन 5 शहरों में जल्द ये सुविधा

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर घर तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच हो. यानी हर गृहणी को धुएं से मुक्ति मिले. सरकार की यह योजना बेहद सफल रही है. अब सरकार एलपीजी ग्राहकों को जल्द ही एक खास सुविधा देने जा रही है.

अब रसोई गैस ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर भरवा सकेंगे. यानी आप अपने शहर में अपने गैस वितरक के अलावा उसी कंपनी के दूसरे किसी वितरक से भी सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे.

इस स्कीम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द शुरू की जाएगी. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक शुरुआत में यह सुविधा चंडीगढ़, कोयम्बटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में उपलब्ध होगी.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल इन पांच शहरों में ग्राहकों को सिलेंडर रिफिल बुक कराते वक्त उनके क्षेत्र में सेवा देने वाले सभी वितरकों के विकल्प दिए जाएंगे, उनमें से ग्राहक को तय करना होगा कि वह किस वितरक से सिलेंडर का रिफिल लेना चाहता है.

हालांकि ग्राहकों को कंपनी बदलने की सुविधा नहीं मिलेगी, यानी ग्राहक को उसी तेल विपणन कंपनी के वितरकों का विकल्प​ मिलेगा, जिससे उसने एलपीजी कनेक्शन लिया है. उदाहरण के तौर पर अगर ग्राहक इंडेन के उपभोक्ता हैं, तो फिर उन्हें इंडेन के वितरकों में से ही एक को चुनना होगा.

गौरतलब है कि इससे पहले एलपीजी ग्राहकों को कनेक्शन पोर्टेबिलिटी की सुविधा मिल रही है, जिसके तहत ग्राहक अपना कनेक्शन एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करवा सकते हैं.