देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...
इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

उत्तर प्रदेश सरकार ने राकेश टिकैत को दो और गनर दिया है. अब उनकी सुरक्षा में तीन गनर तैनात रहेंगे. राकेश टिकैत, किसान आंदोलन के बड़े चेहरों में से एक हैं.
नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राकेश टिकैत को दो और गनर दिया है. अब उनकी सुरक्षा में तीन गनर तैनात रहेंगे. राकेश टिकैत, किसान आंदोलन के बड़े चेहरों में से एक हैं और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पिछले 7 महीने से नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. वह किसानों के साथ दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं. 26 जनवरी की हिंसा के बाद जब पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को खाली कराने की कोशिश की तो राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन को दोबारा खड़ा कर दिया.
इससे पहले राकेश टिकैत को दिसंबर में फोन पर धमकी मिली थी. इस मामले में पुलिस ने बिहार के भागलपुर से एक युवक मानव मिश्रा को गिरफ्तार किया था. फिर अप्रैल में फिरोजाबाद के एक युवक को राकेश टिकैत को धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया था. हाल के दिनों में राकेश टिकैत को धमकी मिलने का सिलसिला बढ़ गया है.
इन धमकियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार अब राकेश टिकैत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहती है. यही कारण है कि शासन के आदेश के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन से राकेश टिकैत को दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिए गए हैं. अब राकेश टिकैत की सुरक्षा में तीन गनर तैनात रहेंगे.