पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, 1983 विश्व विजेता टीम इंडिया का थे हिस्सा - Samacharline.com

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती...

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

कंपनी को रेवेन्यू मॉडल, रोजगार सृजन,...

होम

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, 1983 विश्व विजेता टीम इंडिया का थे हिस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा का निधन हो गया है. मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आने की वजह से यशपाल शर्मा का निधन हुआ. यशपाल शर्मा की उम्र 66 वर्ष थी.

यशपाल शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1979 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.

मदनलाल ने किया यशपाल को याद…

विश्व विजेता टीम में यशपाल शर्मा के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने अपने साथी खिलाड़ी के निधन पर कहा कि वह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि ऐसा हुआ है. हमने पंजाब से खेल की शुरुआत की थी, फिर वर्ल्डकप में हम एक साथ खेले.

मदनलाल ने बताया कि अभी कपिल देव और टीम के अन्य सदस्यों से भी बात हुई है, हर कोई इस खबर से हैरान है. यशपाल शर्मा के अपने पीछे अपनी पत्नी, तीन बच्चों को छोड़कर गए हैं. यशपाल शर्मा के बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं. यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के नेशनल सिलेक्टर भी रह चुके हैं.

विश्व विजेता टीम का अहम हिस्सा…

यशपाल शर्मा ने भारत के लिए कुल 37 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने करीब 34 की औसत से 1606 रन बनाए थे. वहीं, कुल 42 वनडे मैच में यशपाल शर्मा ने 883 रन बनाए थे.

यशपाल शर्मा साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे. वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में यशपाल शर्मा ने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें टीम इंडिया की जीत हासिल हुई थी. इसके अलावा सेमीफाइनल में भी यशपाल शर्मा ने 61 रनों की पारी खेली थी, तब भारत ने इंग्लैंड को मात दी थी.

वर्ल्ड कप के बाद ढलान पर था करियर…

साल 1983 के वर्ल्डकप के बाद यशपाल शर्मा का करियर लगातार ढलान की ओर जाने लगा. खराब परफॉर्मेंस के कारण यशपाल शर्मा को पहले टेस्ट टीम से बाहर निकाला गया, उसके बाद वह वनडे में भी वापसी नहीं कर पाए.

यशपाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, जिनका जन्म 11 अगस्त 1954 को हुआ था. पंजाब के स्कूल की ओर से खेलते हुए यशपाल शर्मा ने 260 रनों का पहाड़ स्कोर बनाया था, जिसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में रहे थे.