अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त - Samacharline.com

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती...

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

कंपनी को रेवेन्यू मॉडल, रोजगार सृजन,...

उत्तराखंडदेशहोम

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा अर्धकुंभ मेले के लिए 7,260 मीट्रिक टन गेहूँ तथा 7,260 मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्धकुंभ मेले के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी।