इन शानदार मॉडर्न फीचर्स से लैस होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रेलवे का प्लान - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

होम

इन शानदार मॉडर्न फीचर्स से लैस होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रेलवे का प्लान

नई आने वाली वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) में जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित स्लाइडिंग डोर (Automatic Sliding Doors) तथा वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं.

नई आने वाली वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं (Modern Features) से लैस होंगी. जिसमें ऐसे शानदार मॉडर्न फीचर्स होंगे जो आपात स्थिति (Emergency) में लोगों को बचाने में मदद करेंगे. नई आने वाली वंदे भारत ट्रेनों में जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित स्लाइडिंग डोर (Automatic Sliding Doors) तथा वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं.

वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) में आपात स्थितियों में यात्रियों को आसानी से निकालने के लिए चार आपातकालीन खिड़कियां लगाई जाएंगी. समाचार एजेंसी के मुताबिक ट्रेनों में आपात पुश बटन ( Emergency Buttons) की संख्या दो से बढ़ाकर चार की जाएगी. वंदे भारत अडवांस फीचर्स से लैस लोकोमोटिव इंजन के बिना दौड़ने वाली देश की पहली ट्रेन है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया था कि 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75वें सप्ताह में देश के हर कोने तक पहुंचेंगी. ये भारतीय रेलवे (Indian Railway) की दो मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी. पहली ट्रेन वाराणसी-दिल्ली मार्ग और दूसरी कटरा-दिल्ली मार्ग के लिए शुरू की गई थी.