आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -प्रकाश चंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय...
– First state-level mapping programme for...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने 32 साल के ऑटो रिक्शा चालक को रेप के आरोप में बिहार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शख्स पर लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर रेप करने का आरोप है.
वारदात 27 अगस्त की है. पीड़ित लड़की बिहार के पूर्णिया से अपने दोस्त के साथ दिल्ली आयी थी. आरोप है कि ऑटो ड्राइवर पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने लड़की को नौकरी का झांसा दिया था. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि उसके साथ न सिर्फ़ रेप किया गया बल्कि आरोपी के साथी ने लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था.
पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पीड़िता दोस्त के साथ बिहार से आई थी. तभी उसकी बातचीत ऑटो चालक के साथ हुई. जिसके बाद आरोपी ने बहकावे में लेकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. वह घटना के बाद से अपने गांव जाकर छिप गया था, जिसके बाद पुलिस उसे तलाशते हुए उसके गांव जा पहुंची और उसके गिरफ्तार कर लिया गया.