बाजार गई थी मां, 4 साल का बच्चा बाल्टी में गिरकर डूब गया, मौत - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

बाजार गई थी मां, 4 साल का बच्चा बाल्टी में गिरकर डूब गया, मौत

मुंबई में 4 साल के एक बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. मां का कहना है कि वो अपने बच्चे को ससुर और भतीजी के साथ घर पर छोड़कर मार्केट चली गई थी. जब वो वापस लौटी तो बच्चा बाल्टी में डूबा हुआ था.

घटना चेंबूर के नालंदा नगर इलाके की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर का है.

मां का कहना है कि वो अपने बच्चे को ससुर और भतीजी के साथ घर पर ही छोड़कर बाजार चली गई थी. मां ने बताया कि जब वो बाजार से लौटी तो उनका 4 साल का बेटा देवांश घर पर कहीं दिखाई ही नहीं दिया. उसे हर जगह ढूंढा. आखिरकार बच्चा बाथरूम में मिला.

बच्चा पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ था. उसका सिर बाल्टी के अंदर था और पैर बाहर लटक रहे थे. बाल्टी से निकालकर बच्चे को तुरंत सियोन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मेडिकल रिपोर्ट में पानी में डूबने से बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.