यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

बर्थडे की तस्वीरें साझा करने के साथ ही मीसा भारती ने लिखा कि उनके बेटे अधिराज का पांचवां जन्मदिन था और यह पहला मौका है जब अधिराज के नाना उसके जन्मदिन के मौके पर उसके साथ हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती के बेटे अधिराज का जन्मदिन मंगलवार को दिल्ली में मनाया गया.
लालू प्रसाद अपने नाती से जन्मदिन के मौके पर अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. बेटे के बर्थडे को लेकर मीसा भारती ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें आरजेडी प्रमुख पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं.
बर्थडे की तस्वीरें साझा करने के साथ ही मीसा भारती ने लिखा कि उनके बेटे अधिराज का पांचवां जन्मदिन था और यह पहला मौका है जब अधिराज के नाना उसके जन्मदिन के मौके पर उसके साथ हैं. नाती से जन्मदिन के मौके पर लालू और राबड़ी देवी तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
तस्वीरों को फेसबुक पर साझा करते हुए मीसा भारती ने लिखा, ‘नाना, नानी और पूरे परिवार ने मेरे बेटे अधिराज का पांचवां जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया. यह पहली बार था जब पापा अधिराज के जन्मदिन पर उसके साथ थे. इस लिहाज से यह दिन पापा को विशेष रूप से खुशी देने वाला था.’