पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक सांड की अंतिम यात्रा में गांव के लोग शामिल हुए. 10 दिन पहले हादसे में घायल होने के बाद सोमवार को सांड की मौत हो गई थी.
रघुपति राघव राजाराम, सीताराम सीताराम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ स्थानीय मोक्षधाम में पूरे विधि-विधान के साथ सांड का अंतिम संस्कार किया गया.
10 दिन पहले एक्सीडेंट में घायल हो गया था सांड
दरअसल, गनेशगंज गांव में सांड को श्रद्धा और आस्था के साथ नंदी बाबा के रूप में पूजा जाता रहा है. 13 साल का सांड दस दिन पहले एक सड़क हादसे में घायल हो गया था, इसके बाद गांव के लोगों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से स्थानीय बाज़ार चौक के पास ले जया गया, जहां पशु चिकित्सक की ओर से इलाज किया जा रहा था.
ज़्यादा गंभीर चोट होने की वजह से सोमवार को सांड की मौत हो गई. इसके बाद मंगलवार को गांव के लोगों ने पूरे धूम-धाम से सांड की अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया. इस दौरान गांव के युवाओं से लेकर बुज़ुर्ग तक तमाम लोग शामिल हुए.