50 साल के रसोइया ने की महिला IPS की 10 साल की बेटी से रेप की कोशिश - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

50 साल के रसोइया ने की महिला IPS की 10 साल की बेटी से रेप की कोशिश

जब आईपीएस अफसर और उनके पति घर से किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी 50 साल का रसोइया 10 साल की बच्ची के बेडरूम में घुस गया और अंदर से कमरे को लॉक कर दिया.

बिहार में एक सीनियर महिला आईपीएस की नाबालिग बेटी के साथ रसोइया ने रेप करने की कोशिश की. जब आईपीएस अफसर और उनके पति घर से किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी 50 साल का रसोइया 10 साल की बच्ची के बेडरूम में घुस गया और अंदर से कमरे को लॉक कर दिया.

आरोपों के मुताबिक, रसोइया बेड पर बैठ गया और गलत नीयत से 10 साल की बच्ची का पांव दबाने लगा, जिसका बच्ची ने विरोध किया. इसके बाद रसोइया कमरे से निकल गया और बच्ची को चुप कराने के लिए 200 रुपये का चॉकलेट लाकर दिया.

इसके बाद लड़की ने अपनी आईपीएस मां को फोन किया, लेकिन फोन उठ नहीं पाया. थोड़ी देर बाद बच्ची के माता-पिता घर पहुंच गए और उन्होंने बच्ची से आपबीती सुनी. इसके बाद रसोइया को गिरफ्तार करा दिया गया है. आरोपी पर रेप के प्रयास के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि बच्चा कुमार आईपीएस अफसर का पुराना रसोइया है. उसके सामने ही बच्ची का जन्म हुआ था, उसने बच्ची को गोद में खिलाया था और अब उसके साथ ही गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था.

महिला थानेदार किशोरी सहचरी ने बताया कि आईपीएस अफसर अपने रसोइया पर बहुत भरोसा करती थीं, यहां तक की उसकी दोनों बेटियों की शादी में वह गांव भी गई थीं, लेकिन उसने भरोसा तोड़ दिया.