पवित्र रिश्ता एक्टर शाहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

पवित्र रिश्ता एक्टर शाहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म

पिछले महीने शाहीर ने पत्नी रुचिका का बेबी शावर होस्ट किया था. बेबी शावर के फंक्शन में कपल के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे. इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. बेटी के जन्म के बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है.

पवित्र रिश्ता 2 के लीड एक्टर शाहीर शेख के घर किलकारियां गूंजी है. शाहीर शेख और रुचिका कपूर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. शाहीर शेख पापा बन गए हैं. बेटी के जन्म के बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है.

पिता बने शाहीर शेख, घर आई नन्ही परी

हालांकि अभी तक शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने बेटी के जन्म की गुडन्यूज को ऑफिशियल नहीं किया है. बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, शुक्रवार रात को रुचिका कपूर ने बेटी को जन्म दिया. पिछले महीने शाहीर ने पत्नी रुचिका का बेबी शावर होस्ट किया था. बेबी शावर के फंक्शन में कपल के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे. इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

पव‍ित्र रिश्ता 2 में शाहीर शेख

शाहीर और रुचिका ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी. दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और क्रिएटव प्रोड्यूसर हैं. वहीं शाहीर शेख इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 में नजर आ रहे हैं. शो में वे मानव का किरदार निभा रहे हैं. सीरियल में अंकिता लोखंडे उनकी लेडी लव बनी हैं. ये शो 15 सितंबर से जी5 पर प्रीमियर होगा.