मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में महिमा चौधरी ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल तो मोह ही लिया साथ ही अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन भी किया. एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म परदेस से पहचान मिली. ये उनके करियर की डेब्यू फिल्म थी.
महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जलिंग में हुआ था. सबसे पहले वे आमिर खान और ऐश्वर्या राय संग पैप्सी के एक ऐड में नजर आई थीं. वे एक वीजे चैनल में काम करती थीं. इसी दौरान फिल्म निर्देशक सुभाष घई की नजर उनपर पड़ी और उन्हें परदेस फिल्म में काम मिल गया.
रिपोर्ट्स की मानें तो परदेस फिल्म के लिए सुभाष घई को कोई एक्ट्रेस नहीं मिल रही थी जो कैरेक्टर पर फिट बैठे. मगर सुभाष की तलाश महिमा तक आकर खत्म हुई. महिमा से पहले इस कैरेक्टर के लिए 3000 ऑडिशन्स लिए जा चुके थे और कुछ भी फाइनल नहीं हो सका था. महिमा ने बेखूबी ये रोल प्ले किया और उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
इसके बाद महिमा चौधरी ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और उनके अभिनय की प्रशंसा की गई. वे दाग, धड़कन, कुरुक्षेत्र, खिलाड़ी 420, साया, बागबान, एलओसी कारगिल और गुमनाम जैसी फिल्मों में काम किया. मगर इसके बाद पर्सनल लाइफ की वजह से वे फिल्मों से अलग हो गईं.
स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस संग उनके अफेयर के चर्चे थे. मगर ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. महिमा ने एक इंटरव्यू में इस बात का अफसोस जताया था कि रिलेशनशिप में रहने का असर उनके करियर पर पड़ा.
इसके बाद महिमा चौधरी के जीवन में बॉबी मुखर्जी ने एंट्री मारी जो उनकी बेस्ट फ्रेंड के भाई थे. बॉबी और महिमा ने साल 2006 में शादी कर ली. मगर ये शादी महज 7 साल ही चल सकी. साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया.
इस शादी से महिमा को अरिहाना नाम की एक बेटी भी है. अरिहाना पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हैं. उनकी क्यूटनेस के चर्चे हर तरफ हैं और वे भी अब धीरे-धीरे पॉपुलर स्टारकिड्स की फहरिश्त में शामिल हो रही हैं.