एक्टर Sonu Sood के घर दूसरे दिन भी पहुंची आयकर विभाग की टीम, बढ़ेंगी मुश्किलें? - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

देशबॉलीवुड

एक्टर Sonu Sood के घर दूसरे दिन भी पहुंची आयकर विभाग की टीम, बढ़ेंगी मुश्किलें?

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी सोनू सूद के घर पर सर्वे के लिए पहुंच गई है. बुधवार की तरह आज भी आयकर विभाग की टीम सोनू सूद के घर पर सर्वे कर रही है.

इनकम टैक्स मामले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी सोनू सूद के घर पर सर्वे के लिए पहुंच गई है. बुधवार की तरह आज भी आयकर विभाग की टीम सोनू सूद के घर पर सर्वे कर रही है.

सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची

बुधवार को इनमक टैक्स की टीम ने सोनू सूद से जुड़ी 6 जगहों पर सर्वे किया था. सूत्र को मुताबिक, सोनू सूद के फाइनेंसियल रिकॉर्ड्स, इनकम, अकाउंट बुक्स, खर्च से जुड़े डाटा को खंगाला जा रहा है. सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद का सपोर्ट किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है.@SonuSood  जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था.