गुजरात: कौन-कौन से विधायक बनेंगे मंत्री, किन्हें आया शपथ के लिए फोन? - Samacharline.com

दिव्य कुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 290 करोड़, नंदा राजजात यात्रा के लिए भी बजट में प्रावधान, गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना को 122 करोड़, हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर के लिए 30 करोड़ रुपये

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27...

आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा और युवा कल्याण की योजनाओं को भी बजट में जगह, डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों के लिए लगभग 160 करोड़ रुपये का प्रावधान

गैरसैंण (भराड़ीसैंण), 27 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड...

अन्नदाता को प्राथमिकता, धान-गेहूं खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्वतीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता और मत्स्य पालन को भी अनुपूरक बजट में मिली जगह

उत्तराखंड सरकार ने अनुपूरक बजट में...

देशराजनीती

गुजरात: कौन-कौन से विधायक बनेंगे मंत्री, किन्हें आया शपथ के लिए फोन?

गुजरात की नई कैबिनेट आज शपथ लेने जा रही है. दोपहर को शपथ से पहले ही संभावित मंत्रियों को फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं. इनमें कई नए और युवा चेहरे भी शामिल हैं.

गुजरात (Gujarat) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी सरकार में बदलाव कर दिया है. पहले विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया और अब पूरी कैबिनेट बदलने की तैयारी है.

गुजरात की नई कैबिनेट (Gujarat Cabinet) गुरुवार दोपहर को शपथ लेगी, उससे पहले ही विधायकों को फोन पहुंचना शुरू हो गया है. जिनको फोन पहुंच रहा है, वही मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं. अभी तक किन-किनको फोन पहुंचा है और कौन मंत्री बन सकता है, नज़र डालिए…

1.    मोरबी से विधायक बृजेश मेरजा

2.    राजकोट ईस्ट से विधायक अरविंद रैयाणी

3.    लिमडी से विधायक किरीट सिंह राना

4.    गणदेवी से विधायक नरेश पटेल

5.    सूरत मजूरा से विधायक हर्ष सांघवी

6.    विसनगर के विधायक ऋषिकेश पटेल

7.    ओलपाड के विधायक मुकेश पटेल

8.    वडोदरा सिटी की विधायक मनीषा वाकिल

9.    कपराडा से विधायक जीतू चौधरी

10.  संतराम से विधायक कुबेर डिंडोर

नए मंत्रिमंडल में तीन आदिवासी चेहरों को जगह मिल सकती है. इनमें नरेश पटेल, कुबेर डिंडोर, जीतू चौधरी शामिल हैं.

आपको बता दें कि गुजरात में पहले बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार की बात सामने आई थी, लेकिन जब पता चला कि पूरी कैबिनेट ही बदली जा रही है तब कुछ विधायकों-मंत्रियों ने नाराज़गी जाहिर की. ऐसे में विवाद के चलते इस शपथ ग्रहण को एक दिन के लिए टाला गया था.

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही के दिनों में अपने कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदला है. इन सभी राज्यों में अगले एक या दो साल में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के खिलाफ बन रहे माहौल को तोड़ने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं.