मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की
On the occasion of National Doctors’...

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई है. वहीं एक दिन में 318 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,46,368 पहुंच गई है. इसमें से केरल में सबसे अधिक 152 और महाराष्ट्र में 61 मौतें दर्ज की गई हैं.
कोरोना के नए मामलों में कमी देश के लिए राहत भरी खबर हैं. हालांकि बीच-बीच में केसेज में अचानक से वृद्धि तीसरे लहर की आहट देकर चली जाती है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,382 नए मामले सामने आए हैं, जो कल यानी 23 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुकाबले 1.7 फीसदी कम है. वहीं रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है.
केरल में सबसे अधिक मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई हैं. वहीं एक दिन में 318 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,46,368 पहुंच गई है. इसमें से केरल में सबसे अधिक 152 और महाराष्ट्र में 61 मौतें दर्ज की गई हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोविड के ताजा आंकड़े
बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस: 31,382
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए मरीज: 32,542
पिछले एक दिन में हुई कुल मौतें: 318
भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या: 3,00,162
अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा: 3,35,94,803
अब तक ठीक हुए कुल मरीज: 3,28,48,273
कोरोना से मृतकों का कुल आंकड़ा: 4,46,368
एक्टिव मरीजों के आंकड़ों में 1,478 लोगों की कमी आई है. जिसके बाद देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,00,162 रह गई है, जो 188 दिन में सबसे कम है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5 राज्यों से 86.6 प्रतिशत नए कोविड के मामले सामने आए हैं. जिसमें अकेले केरल में 62.72 फीसदी केसेज पाए गए. जिसमें से केरल में बीते एक दिन में सबसे ज्यादा 19,682 नए मामले रिकॉर्ड गए हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में 3,320 केस, तमिलनाडु में 1,745, मिजोरम में 1,257 और आंध्र प्रदेश में 1,171 नए केसेज दर्ज किए गए हैं.
बढ़ा रिकवरी रेट
मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते एक दिन में 32,542 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर गए हैं. अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या इसके साथ ही 3,28,48,273 पहुंच गई. इस दौरान मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत दर्ज की गई वहीं साप्ताहिक संक्रमित होने की पॉजिटिव रेट 2.07 फीसदी है.
कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 84 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 72 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया. इसके साथ ही देश में अब तक Covid-19 टीकों की 84 करोड़(83,39,90,049) से अधिक खुराक दी जा चुकी है.