राजस्थान: जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रॉले में घुसी ईको वैन; REET परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

राजस्थान: जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रॉले में घुसी ईको वैन; REET परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत

राजस्थान में जयपुर के चाकसू में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बाईपास पर एक इको वैन ट्रॉले में जा घुसी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक REET परीक्षा देने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि वैन में 10 लोग सवार थे. इनमें से ज्यादातर लोग रीट की परीक्षा में शामिल होने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे. रास्ते में अनियंत्रित होकर वैन ने ट्रॉले में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी लोगों को महात्मा गांधी व सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

26 सितंबर को रीट परीक्षा

REET की परीक्षा 26 सितंबर को दो पालियों में होनी है. इसके लिए 16 लाख 22 हजार 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है. उधर, रेलवे ने इसके लिए 11 विशेष ट्रेनें चलाने पर सहमति दी है. कुछ और ट्रेनों का अनुरोध किया है. प्रदेश में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं.