युवक-युवती को शाम के समय बात करना पड़ा महंगा, महज शक पर लोगों ने दी तालिबानी सजा - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

युवक-युवती को शाम के समय बात करना पड़ा महंगा, महज शक पर लोगों ने दी तालिबानी सजा

एक युवक की अपने खेत पर एक शाम के समय एक युवती म‍िली तो वह उससे बात करने लगा. तभी युवती के जेठ और पर‍िजन वहां आ गए और उन्हें अवैध संबंधों का शक हुआ. इसी शक के आधार पर वहां जमा भीड़ ने दोनों को पेड़ों से बांधकर ताल‍िबानी सजा दी.

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक युवक और युवती को आपस में बात करना इतना भारी पड़ गया कि लोगों ने शक के आधार पर दोनों को घेर कर अलग-अलग पेड़ों में बांध दिया और फिर इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए तालिबानी सजा दी है. हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया.

जनपद रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में एक युवक की खेती की जमीन है जबकि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहता है. एक सप्ताह पहले वह अपने खेत पर आया हुआ था. शाम ढल चुकी थी. इस बीच गांव के रास्ते पर उसकी मुलाकात वहीं की एक युवती से हो गई.

दोनों को आपस में बातें करता देख गांव के कुछ लोग उत्तेजित हो गए और लोगों की भीड़ ने दोनों युवक युवती को शक के आधार पर पकड़ लिया जिसके दोनों को अलग-अलग पेड़ों से रस्सी के मदद से बांध दिया गया. यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ बल्क‍ि लोगों की भीड़ में दोनों युवक और युवती को इंसानियत की परवाह ना करते हुए जमकर मारना पीटना शुरू कर दिया.

घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल

दोनों चिल्लाते रहे लेकिन किसी को भी उन पर जरा भी रहम नहीं आया. बाद में यह सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में पांच नामजद सहित कुल 19 पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक पीड़ित युवक ने आकर तहरीर दी क‍ि 17 सितंबर को शाम को 7 बजे थाना बिलासपुर के अहमदाबाद गांव में आ रहा था. अहमदाबाद में उसकी कुछ जमीन निजी है और कुछ जमीन उसने ठेके पर ले रखी है. रास्ते में उसे एक स्थानीय महिला मिली वे उस से बातें करने लगा. तभी वहां पर महिला के जेठ और परिजन आ गए उन्हें यह शक हुआ कि दोनों के बीच अवैध संबंध है. इस वजह से उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की. इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना बिलासपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है और मारपीट करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो अन्य लोग हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.