कांग्रेस में घमासान: सिब्बल के घर हुए प्रदर्शन को आनंद शर्मा ने बताया 'गुंडागर्दी', बोले- एक्शन लें सोनिया - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

कांग्रेस में घमासान: सिब्बल के घर हुए प्रदर्शन को आनंद शर्मा ने बताया ‘गुंडागर्दी’, बोले- एक्शन लें सोनिया

कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के सदस्य कपिल सिब्बल के घर हुए प्रदर्शन पर आनंद शर्मा भड़क गए हैं. गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने इस तरह के प्रदर्शन की निंदा की और सोनिया गांधी से एक्शन लेने की मांग की.

पंजाब में कांग्रेस के बीच मचे राजनीतिक दंगल की आंच अब राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहे है. जी-23 ग्रुप के हिस्सा और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बीते दिन जिस तरह कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए, उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने इसकी निंदा की है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से एक्शन की मांग की है.

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कपिल सिब्बल के घर के बाहर हुए हमले और गुंडागर्दी की खबर हैरान करने वाली है. इस तरह का एक्शन पार्टी को बदनाम करता है और ये निंदनीय है.

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का रहा है. अलग-अलग विचार आंतरिक लोकतंत्र की निशानी हैं, असहिष्णुता-हिंसा कांग्रेस के विचारों से अलग है. इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान कर एक्शन लेने की ज़रूरत है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील है कि वह इस मामले में एक्शन लें.

आपको बता दें कि पंजाब में जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी से खफा होकर इस्तीफा दे दिया, तब कांग्रेस का बहुचर्चित जी-23 ग्रुप एक्टिव हुआ. कपिल सिब्बल की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस हाईकमान पर सवाल खड़े किए गए. कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें पता होकर भी पता नहीं है कि पार्टी कौन चला रहा है, कौन लीड कर रहा है.

कपिल सिब्बल की ओर से कहा गया है कि हम जी-हुजूर ग्रुप नहीं हैं, कम से कम हम अपनी बात रख रहे हैं और आगे भी रखते जाएंगे. कपिल सिब्बल द्वारा दिए गए बयानों के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी.