मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में...
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में...
युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों...
डॉ ओम डहरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी...

पंजाब की राजनीति में 53 लाख परिवारों का बकाया बिजली बिल माफ करके वोट का बल्ब जलाने वाली राजनीति हो रही है. जनता को पता भी नहीं चलता कि इसी मुफ्त बिजली वाले वादे के करंट से सत्ता का बल्ब तो पार्टियां जला लेती हैं लेकिन बाद में उसका बिल भी जनता से ही भरवाती हैं. 30 जून को अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता से सत्ता दिला देने के बदले हवा में हाथ लहराकर जीरो दिखाकर मुफ्त बिजली का ऐलान कर रहे थे. अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ सिद्धू की छेड़ी धुन से सत्ता पाकर भांगड़ा करते मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जनता का बकाया बिजली बिल का पैसा सरकार के खजाने से भरने का ऐलान किया है.