Neglected Millions vs Global Agendas: Why Are India’s Real Issues Being Pushed Aside? -Kailash Chandra
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
उज्जैन | शहर के गढ़कालिका क्षेत्र स्थित भर्तृहरि गुफा मार्ग पर रविवार...
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आज वीडियो...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...

शेयर मार्केट के बिगबुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने टाटा समूह की सिर्फ दो कंपनियों टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाइटन (Titan company) से पिछले एक महीने में करीब 907 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इन शेयरों से उन्होंने साल की शुरुआत से अब तक यानी 9 महीने में 80 फीसदी तक रिटर्न हासिल किया है.
टाटा मोटर्स में राकेश झुनझुनवाला की 1.14% हिस्सेदारी है (उनके पास 3.77 करोड़ शेयर हैं) और इस कंपनी के शेयरों ने इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 80% रिटर्न दिया है. दूसरी तरफ, इसी दौरान सेंसेक्स ने सिर्फ 24.42% रिटर्न दिया है.
झुनझुनवाला ने पिछले साल यानी 2020 की सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स के करीब 4 करोड़ शेयर खरीदे थे. इसके बाद पिछले एक साल में इस शेयर ने 150.84% का रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में ही यह शेयर 15.61% बढ़ चुका है. बुधवार यानी 29 सितंबर को यह शेयर बीएसई पर 330.35 रुपये पर बंद हुआ है.
इसी तरह टाटा समूह का एक और शेयर Titan राकेश झुनझुनवाला का पसंदीदा माना जाता है.टाइटन में भी इस साल अब तक करीब 36.89% की बढ़त हो चुकी है. जून तिमाही तक राकेश और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4.26 करोड़ शेयर थे. यह शेयर एक साल में 84.63% का और पिछले एक महीने में 18% का रिटर्न दे चुका है.
बीएसई पर बुधवार को टाइटन के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई 2,165.8 रुपये पर पहुंच गए. अंत में ये 2,155 रुपये पर बंद हुए. इसी तरह एनएसई पर यह 2,147.50 रुपये पर बंद हुआ.
राकेश के पास टाइटन के 3,30,10,395 शेयर हैं. इस शेयर का दाम सितंबर महीने में एनएसई पर 1,921.60 रुपये से 2,147.50 रुपये तक पहुंच चुका है. यानी इसमें प्रति शेयर 225.9 रुपये की बढ़त हुई है और राकेश को इससे करीब 745 करोड़ रुपये कमाई हुई है.
टाटा मोटर्स के राकेश झुनझुनवाला के पास कुल 3,77,50,000 शेयर हैं. सितंबर महीने में यह शेयर एनएसई पर 287.30 रुपये से बढ़कर 330.25 रुपये तक पहुंच चुका है. यानी एक महीने में इस शेयर में 42.95 रुपये की बढ़त हो चुकी है. इस तरह इनमें झुनझुनवाला को एक महीने में कुल 162.13 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है.
इस तरह टाटा के ही दो शेयरों टाटा मोटर्स और टाइटन से राकेश झुनझुनवाला को एक महीने में करीब 907 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. एडेलवाइज वेल्थ रिसर्च ने अब भी टाटा मोटर्स को ‘आउटपरफॉर्म’ यानी बेहतरीन प्रदर्शन का अनुमान जारी करते हुए इसके लिए टारगेट प्राइस 353 रुपये प्रति शेयर रखा है.