पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे, 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-रखेंगे आधारशिला - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे, 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-रखेंगे आधारशिला

लखीमपुर खीरी में विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ पहुंच गए हैं. यहां पीएम मोदी 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे.

लखीमपुर खीरी में विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ पहुंच गए हैं. यहां पीएम मोदी 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. लखनऊ पहुंचकर पीएम मोदी सबसे पहले अर्बन कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंचे. पीएम मोदी के साथ वहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम

मोदी जनपद लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग आफ भी करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री सभी जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 75 हजार लाभार्थियों को चाभी वितरण कर उनसे संवाद भी करेंगे.

प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अयोध्या में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम एवं नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और अमृत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित पेयजल एवं सीवरेज की कुल 4,737 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण/शिलान्यास भी करेंगे.