नोटिस के बावजूद क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ आशीष मिश्रा, घर पर भी सन्नाटा - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

होम

नोटिस के बावजूद क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ आशीष मिश्रा, घर पर भी सन्नाटा

आशीष मिश्रा जो कि लखीमपुर खीरी कांड का मुख्य आरोपी है, वह आज पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुआ.

लखीमपुर कांड (Lakhimpur Kheri Incident) का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) आज शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुआ है. क्राइम ब्रांच ने आशीष के घर नोटिस लगाकर आज सुबह 10 बजे उसे हाजिर होने को कहा था. बता दें कि FIR में आशीष मिश्रा का नाम है. लखीमपुर के तिकुनिया में जहां 4 किसानों की मौत हुई थी, उस घटना में आशीष मुख्य आरोपी है. आशीष मिश्रा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है.

दूसरी तरफ आशीष मिश्रा के घर के बाहर भी सन्नाटा है. वह घर पर मौजूद नहीं है. पुलिस ने कल मंत्री के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया था.

दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी कांड में दो आरोपियों को पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें आशीष पांडेय और लवकुश को गिरफ्तार किया गया है. दोनों घटना में शामिल थे और घायल भी हुए थे. पुलिस पर दबाव बन रहा था कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अबतक किसी से ना तो पूछताछ हुई है और ना ही कोई गिरफ्तारी. सुप्रीम कोर्ट ने भी गुरुवार को जब इस मामले की सुनवाई की तो उन्होंने यूपी सरकार से इस बीच की जानकारी मांगी कि केस की मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट क्या है. इसमें कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई, कितनी FIR, जांच आयोग आदि सभी बातों की जानकारी मांगी गई है.