उत्तराखंड : बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न
उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट...
उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट...
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्य...
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल की अर्जी खारिज हो चुकी है. इन्हें मुंबई में क्रूज पार्टी में ड्रग्स के केस में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. 8 अक्टूबर की सुनवाई में कोर्ट ने इनकी बेल की याचिका खारिज की, जिसके बाद इन्हें आर्थर रोड जेल में लेकर जाया गया है. इनके साथ बाकी के 8 आरोपी भी मौजूद हैं. हालांकि, सभी को बैरक नंबर 1 में पांच दिन के लिए क्वारनटाइन करके रखा गया है. वहीं, आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपी जेल के रूल्स फॉलो करेंगे और यहीं का खाना खाएंगे.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल की अर्जी खारिज हो चुकी है. इन्हें मुंबई में क्रूज पार्टी में ड्रग्स के केस में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. 8 अक्टूबर की सुनवाई में कोर्ट ने इनकी बेल की याचिका खारिज की, जिसके बाद इन्हें आर्थर रोड जेल में लेकर जाया गया है. इनके साथ बाकी के 8 आरोपी भी मौजूद हैं. हालांकि, सभी को बैरक नंबर 1 में पांच दिन के लिए क्वारनटीन में रखा गया है. वहीं, आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपी जेल के रूल्स फॉलो करेंगे और यहीं का खाना खाएंगे. आर्यन खान मुंबई की सबसे पुरानी जेल में हैं. बता दें कि आर्यन समेत सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस जेल में कई बड़े और काफी पुराने कैदी बंद हो चुके हैं.
साल 1993 में संजय दत्त को बम ब्लास्ट के केस में इसी जेल में बंद किया गया था. इन्हें बैरक नंबर 10 में रखा गया था. यह ‘अंडा’ सेल के काफी नजदीक था. बता दें कि ‘अंडा’ सेल में अबू जिंदल को रखा गया था.
पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को भी इसी जेल में रखा गया था. यह साल 2008 में मुंबई में हुए अटैक में शामिल थे. कसाब ने करीब 166 लोगों को मारा था, करीब 600 लोग चोटिल हुए थे. कसाब को यरवाड़ा सेंट्रल जेल, पुणे में नवंबर 2012 में फांसी दी गई थी.