लाल किले पर सबसे बड़ा तिरंगा, थीम सॉन्ग.. 100 करोड़ वैक्सीन डोज के जश्न के लिए ये हैं तैयारियां - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

लाल किले पर सबसे बड़ा तिरंगा, थीम सॉन्ग.. 100 करोड़ वैक्सीन डोज के जश्न के लिए ये हैं तैयारियां

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ आज भारत इतिहास रचने जा रहा है. बस कुछ घंटों में 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का टारगेट पूरा होने वाला है. इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाने के लिये बड़ा प्लान तैयार किया गया है. दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में जश्न का आयोजन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्यकर्मियों से बात करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे. लाल किले पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा और स्वास्थ्य मंत्री थीम सॉन्ग लॉन्च करेंगे. रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे जैसे सार्वजनिक जगहों पर अनाउंसमेंट होगी.