छत्तीसगढ़ः सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 1 घायल - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देश

छत्तीसगढ़ः सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 1 घायल

सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलीबारी कर दी. इस फायरिंग में अब तक 4 जवानों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक अब भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलीबारी कर दी. इस घटना में अब तक 4 जवानों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई जवान अब भी गंभीर रूप से घायल हैं. ये घटना तड़के 3 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के मरईगुड़ा स्थित लिंगनपल्ली कैम्प में रितेश रंजन नाम के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी.

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि रितेश रंजन ने तड़के 3 बजकर 25 मिनट पर फायरिंग की. इस गोलीबारी में कुल 7 जवान घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए तुंरत भद्राचलम इलाके के अस्पताल ले जाया गया. दो जवानों की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि उन्हें रायपुर से एयरलिफ्ट किया गया है.

इस घटना में अब तक 4 जवानों की मौत हो गई है. एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. हालांकि, जवान ने किस बात पर गोली चलाई, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है. इसी बीच सीआरपीएफ ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.\

ये पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो. इससे पहले भी इसी साल जनवरी में छत्तीसगढ़ के ही बस्तर जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चला दी थीं. इस घटना में एक जवान की मौत हो गई थी. उस समय बताया गया था कि जिस जवान ने फायरिंग की थी वो मानसिक रूप से बीमार चल रहा था.