अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज मुख्यालय में भ्रमण
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मेट्रो...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...

अब आप किस्तों में हवाई टिकट का भुगतान कर सकते हैं. स्पाइसजेट (Spicejet) ने इस तरह की नई सुविधा ग्राहकों के लिए शुरू की है. यानी आप टिकट के किराये को अधिकतम 12 महीने की EMI में कंवर्ट कर सकते हैं.
कंपनी ने कहा कि इस पहल से यात्रियों को आर्थिक तौर मदद मिलेगी. शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की EMI के विकल्प का लाभ ले सकेंगे. इस स्कीम को कंपनी ने वॉलनट 369 नाम दिया है. पेमेंट का यह विकल्प स्पाइसजेट की वेबसाइट और इसकी मोबाइल फोन साइट पर अन्य पेमेंट ऑप्शन में मिलेगा. ग्राहक टिकट को बुक करते समय इसे एड ऑन कर सकता है.
12 महीने की EMI चुनने की आजादी
दरअसल, विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बताया कि यात्री ऑनलाइन टिकट को 3, 6, 9 और 12 महीने की EMI पर बुक कर पाएंगे. इस बारे में कंपनी की चीफ कमर्शियल अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि यह स्कीम ग्राहकों की सुविधा के लिए लॉन्च की गई है.
EMI योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा. ग्राहकों को अपनी UPI आईडी से पहली EMI का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी.
स्पाइसजेट ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का विवरण देने की जरूरत नहीं है. यही नहीं, अगर ग्राहक यह चाहता है कि तय समय से पहले वह पेमेंट करे तो यह भी सुविधा है. इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा.