T20 WC FINAL: तब नीशाम और अब वेड, दो सेमीफाइनल के दो हीरो...जिन्होंने चंद बॉल में पलट दी सारी बाजी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

खेल/क्रिकेट

T20 WC FINAL: तब नीशाम और अब वेड, दो सेमीफाइनल के दो हीरो…जिन्होंने चंद बॉल में पलट दी सारी बाजी

टी-20 वर्ल्डकप के दो सेमीफाइनल में दर्शकों को दो धमाकेदार लड़ाई देखने को मिली. न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के मैच में भी आखिरी ओवर्स में सबकुछ बदला और कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के मैच में देखने को मिला.

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का मंच तैयार हो गया है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें 14 नवंबर को महामुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के पास अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका होगा. अगर सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2 की बात करें तो दोनों में एक ही समानता दिखती है, जहां आखिरी के कुछ ओवर्स में मैच की बाजी पलट गई और एक खिलाड़ी सबसे बड़ा हीरो बनकर निकला.

मैथ्यू वेड ने कर दिया कमाल …

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जब ऑस्ट्रेलिया को 24 बॉल में 50 रनों की जरूरत थी, तब मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर थे. दोनों ने चौके-छक्के जड़कर गाड़ी को आगे बढ़ाया, लेकिन 19वें ओवर में मैथ्यू वेड सबसे बड़े हीरो बनकर निकले. शाहीन आफरीदी के ओवर में मैथ्यू वेड ने 3 बॉल पर तीन छक्के मारे और अपनी टीम को जिता दिया.

एक वक्त पर जो मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से फिसल रहा था, उसे मैथ्यू वेड की मदद से एक ओवर पहले ही जीत लिया. पाकिस्तान का सपना टूटा और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच गई.

तब नीशाम ने मचाया था धमाल…

|सेमीफाइनल 1 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जब इंग्लैंड द्वारा दिए लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम फंसती हुई नजर आ रही थी. उस वक्त न्यूजीलैंड को 24 बॉल में 57 रनों की जरूरत थी. फर्क इतना थी कि ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में बाजी पलटी, जबकि न्यूजीलैंड ने ये कमाल 17वें ओवर में कर दिया था.

जेम्स नीशाम ने क्रिस जॉर्डन के उस ओवर में 23 रन बना डाले, यहीं से ही पूरा गेम पलट गया. जेम्स नीशाम के साथ मिलकर डेरिल मिचेल ने पारी को आगे बढ़ाया और न्यूजीलैंड की टीम ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. ऐसे में दोनों ही सेमीफाइनल में दर्शकों का पैसा वसूल हुआ.

अब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 14 नवंबर को फाइनल में भिड़ेंगी. दोनों ही टीमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगी. न्यूजीलैंड तो इसी साल आईसीसी की टेस्ट चैम्पियनशिप भी जीत चुका है.