कूचविहार: बॉर्डर पर BSF और गौ तस्करों के बीच एनकाउंटर, दो बांग्लादेशी समेत 3 ढेर - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देश

कूचविहार: बॉर्डर पर BSF और गौ तस्करों के बीच एनकाउंटर, दो बांग्लादेशी समेत 3 ढेर

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में शुक्रवार को बीएसएफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन की मौत हो गई. घटना कूचबिहार के सिताई इलाके में हुई. टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने की वजह से ही ऐसा हुआ.

घटना शुक्रवार सुबह की है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ को बॉर्डर पर गौ तस्करी की सूचना मिली थी. इलाके में बांग्लादेश के तस्करों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया. वे यहां से गौ तस्करी कर रहे थे. बीएसएफ ने उन्हें वापस जाने की चेतावनी दी. लेकिन तस्कर नहीं माने और बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने तीन तस्करों को मार गिराया.