शो में छोटे बच्चे ने अमिताभ बच्चन से पूछे मजेदार सवाल, बिग बी बोले- ये हमारी पोल खोल देगा - Samacharline.com

बॉलीवुड

शो में छोटे बच्चे ने अमिताभ बच्चन से पूछे मजेदार सवाल, बिग बी बोले- ये हमारी पोल खोल देगा

शो में अब तक आपने बच्चन साहब को सबसे सवाल-जवाब करते देखा है. पर इस बार कोई खास उनसे सवाल करने आ रहा है. यानि अब केबीसी में बिग बी (AB) को भी जवाब देने होंगे. अगर आपको ये मजाक लग रहा है, तो जरा ठहरिये और शो का ये नया प्रोमो देखिये. जिसमें बिग बी की हॉट सीट पर नन्हा सा मेहमान बैठा है, जिसने अचानक बिग बी पर सवालों की बौछार कर दी है.

Kaun Banega Crorepati: शो में अब तक आपने बच्चन साहब को सबसे सवाल-जवाब करते देखा है. पर इस बार कोई खास उनसे सवाल करने आ रहा है. यानि अब केबीसी में बिग बी (AB) को भी जवाब देने होंगे. अगर आपको ये मजाक लग रहा है, तो जरा ठहरिये और शो का ये नया प्रोमो देखिये. जिसमें बिग बी की हॉट सीट पर नन्हा सा मेहमान बैठा है, जिसने अचानक बिग बी पर सवालों की बौछार कर दी है.

केबीसी में पूछे जायेंगे बिग बी से सवाल 

‘स्टूडेंट वीक स्पेशल’ में केबीसी के मंच पर पहुंचे एक नन्हे से मेहमान ने बिग बी से वो सवाल पूछ डाले, जो उनसे बड़े-बड़े पूछने की हिम्मत नहीं दिखा पाते. छोटा सा बच्चा बिग बी से पूछता है कि ‘आपकी हाइट इतनी लंबी है कि घर के पंखे आप खुद साफ कर लेते हैं.’ यही नहीं, छोटा जीनियस उनसे पूछता है कि ‘जब आप आराध्या के एनुअल फंक्शन में जाते हैं, तो लोग प्रोग्राम को देखते हैं या आपको.’

इसके बाद अमिताभ बच्चन से ये भी पूछा जाता है कि ‘जब वो छोटे थे, तो क्या उनकी मम्मी भी उन्हें पढ़ने के लिये डांटती थीं.’ बच्चे के खतरनाक सवाल सुन कर बिग बी घबरा कर कहते हैं कि ‘ये बहुत गुनी आदमी है भैय्या. ये हमारा पोल खोल देगा.’

कल का एपिसोड होगा मजेदार

केबीसी का प्रोमो देख कर कहा जा सकता है कि आज के एपिसोड में फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है. अब तक बिग बी लोगों को अपने मजेदार सवालों से लोगों को कंफ्यूज करते थे. अब खुद सोच में पड़ते दिखाई दे रहे हैं.

सच्ची में आज का एपिसोड बिल्कुल भी मिस करने वाला नहीं है. आप भी मत करना.

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250