नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक लव बर्ड्स राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी का आगाज कर चुके हैं. चंडीगढ़ में रॉयल अंदाज में ग्रैंड वेडिंग करने के बाद अब न्यूली मैरिड कपल मुंबई वापस लौट आया है.
राजकुमार और पत्रलेखा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. शादी के बाद कपल की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस है. न्यूली मैरिड राजकुमार और पत्रलेखा के चेहरे पर शादी की खुशी और ग्लो साफ देखने को मिला. दोनों ने पैपराजी को खूब सारे पोज भी दिए.
शादी के बाद एयरपोर्ट पर पत्रलेखा रेड कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं. गले में मंगलसूत्र और लाइट मेकअप में पत्रलेखा काफी खूबसूरत लगीं. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बालों में हेयरबन बनाया हुआ है. वह अपनी पोस्ट मैरिज लाइफ को काफी एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं.
वहीं, राजकुमार राव की बात करें तो उनका लुक भी काफी अमेजिंग था. राजकुमार राव ऑल व्हाइट आउटफिट में काफी हैंडसम लगे. राजकुमार और पत्रलेखा रेड एंड व्हाइट कलर के आउटफिट में एक दूसरे को बहुत खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं.
एयरपोर्ट पर न्यूली मैरिड राजकुमार राव और पत्रलेखा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला. दोनों एक दूसरे का हाथ थामें एक दूसरे की आंखों में देखकर खुशी से मुस्कुराते हुए नजर आए. फैंस राजकुमार और पत्रलेखा की लविंग केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं.
एयरपोर्ट पर राजकुमार और पत्रलेखा के कई वीडियो भी सामने आए हैं. दरअसल कपल को देखकर पैपजराजी उन्हें घर लेते हैं और फोटो कैप्चर करने के लिए पत्रलेखा को भाजी जी, नमस्ते भाभी जी कहते हैं. यह सुनकर पत्रलेखा शरमा जाती हैं, जबकि राजकुमार राव हंसने लग जाते हैं.
राजकुमार राव ने 15 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग चंडीगढ़ में शादी रचाई. कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर अब तक छाई हुई हैं.
शादी में कपल का रॉयल अंदाज देखने को मिला. खूबसूरत लाल जोड़े में पत्रलेखा का ब्राइडल लुक देखते ही बनता है. वहीं उनकी खास चुनरी ने भी खूब चर्चा बटोरी, जिसपर बंगाली भाषा में राजकुमार राव के लिए खास मैसेज लिखा गया था.
राजकुमार ने अपनी शादी में सिल्क कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना. इसके साथ एक्टर ने रॉ सिल्क की आइवरी जैकेट पेयरअप की. राजकुमार की जैकेट पर गोल्ड प्लेटेड बंगाल टाइगर बटन लगाए गए थे, जो उनके इस वेडिंग आउटफिट को खास बना रहे थे.
राजकुमार और पत्रलेखा का रिसेप्शन लुक भी खूब वायरल हुआ था. दोनों अपने रिसेप्शन में रॉयल लुक में नजर आए थे.