सोना ही सोना और दो हजार के नोटों के बंडल, बिहार के इस टीचर के खाते से मिला खजाना - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

अन्य प्रदेशदेश

सोना ही सोना और दो हजार के नोटों के बंडल, बिहार के इस टीचर के खाते से मिला खजाना

बिहार में इन दिनों आयकर विभाग भ्रष्टाचार की आंच पर पकी हुई रोटी खाने में माहिर लोगों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में विभाग के रडार पर एक मिडिल स्कूल के शिक्षक आए हैं. इनकी संपत्ति देखकर आयकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए.

मामला नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के मिडिल स्कूल में शिक्षक की नौकरी कर रहे नीरज कुमार शर्मा से जुड़ा हुआ है.

आयकर विभाग को मिली थी शिकायत

मिडिल स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आयकर विभाग में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ है. जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने शिक्षक के घर छापेमारी की.

विभाग की टीम को शिक्षक के यहां करोड़ों रुपये के कैश के साथ कई किलो सोना और चांदी भी मिला है. इनकम टैक्स अधिकारियों ने फिलहाल शिक्षक को एक महीने का समय देकर पूरी संपत्ति के ब्योरे की मांग की है.

इनकम टैक्स अधिकारियों ने शिक्षक नीरज कुमार के पटना के बहादुरपुर इलाके में मौजूद एसबीआई की शाखा का लॉकर भी तलाशा. इस दौरान टीम को लॉकर से एक करोड़ रुपया कैश और दो किलो सोना मिला है. लॉकर में सोने की चार ईंटें मिली हैं और नकदी दो हजार के बंडल के शक्ल में मिली है.

आयकर विभाग ने जब्त किए कागज

आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले की जांच में जुटे हैं. अधिकारियों की मानें तो शिक्षक नीरज कुमार शर्मा नवरचना कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक राकेश कुमार के रिश्तेदार हैं और बरामद हुई संपत्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की बताई जा रही है. लेकिन शिक्षक की ओर से किसी बात का कागजी प्रमाण नहीं दिया जा रहा है. फिलहाल विभाग के अधिकारी ये पता लगाने में जुटे हैं कि एक सरकारी शिक्षक के पास इतनी संपत्ति कहां से आई.