वैक्‍सीनेशन में देरी हुई तो फांसी पर लटका दूंगा', ग्‍वालियर के कलेक्‍टर की धमकी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशमध्य प्रदेश

वैक्‍सीनेशन में देरी हुई तो फांसी पर लटका दूंगा’, ग्‍वालियर के कलेक्‍टर की धमकी

ग्‍वालियर के डीएम का इस मामले में वीडियो भी सामने आया है, इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि वीडियो सही है, जब लोग काम नहीं करते है तो ऐसा बोलना पड़ता है.

मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्‍वालियर (Gwalior) के कलेक्‍टर कोरोना वैक्सीनेशन पूरा न होने पर गरमा गए. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Kaushlendra Vikram Singh Gwalior Collector ) ने अधिकारियों को फांसी पर लटकाने की धमकी दे डाली.

कलेक्टर ने कहा कि ‘मुझे कोई मतलब नहीं है, अगर एक दिन भी वैक्‍सीनेशन में देरी हुई तो मैं फांसी पर टांग दूंगा. मुझे कोई मतलब नहीं. एक भी टीका छूटा, घर में लगाओ…खेत में लगाओ, आदमी के पैर में लोटे रहो….24 घंटे उसके घर में बैठे रहो.’

दरअसल, कलेक्टर मंगलवार को तहसील भितरवार के स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से टीकाकरण की जानकारी ली. जब उन्हें पता चला कि तहसील में बीते चार दिन से टीकाकरण शिविर का आयोजन नहीं किया, तो वह आग बबूला हो उठे. मौके पर मौजूद अधिकारियों से टीकाकरण शिविर न लगने का कारण पूछा.

अधिकारियों के जवाब पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने धमकी दे डाली. इस दौरान वह लगातार अधिकारियों से पूछ रहे थे कि वैक्‍सीनेशन पूरा क्‍यों नहीं हो हो रहा है. कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ आईएएस आशीष तिवारी भी मौजूद थे. इस मामले में जब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह चौहान से आज तक ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वीडियो सही है,  जब लोग काम नहीं करते है तो ऐसा बोलना पड़ता है.