शेयर बाजार पर ओमिक्रॉन इफेक्ट, खुलते ही 1000 अंक गिरा Sensex - Samacharline.com

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं...

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार...

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं,...

कारोबारदेश

शेयर बाजार पर ओमिक्रॉन इफेक्ट, खुलते ही 1000 अंक गिरा Sensex

Share Market Update: बाजार में पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 1,774.93 अंक यानी 3 फीसदी गिरकर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी50 में भी 526.1 अंक की गिरावट रही थी और यह 16,985.2 अंक पर बंद हुआ था.

घरेलू बाजार पर ओमिक्रॉन (Omicron) और एफपीआई (FPI) की निकासी का दबाव बना हुआ है. इसके चलते बाजार में पिछले सप्ताह की गिरावट सोमवार को भी जारी है. कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों करीब एक फीसदी टूट गए.

प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 500 अंक से अधिक गिरकर 56,500 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था. जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स 675 अंक से अधिक (1.19 फीसदी) गिरकर 56,335 अंक के पास आ गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 218.10 अंक यानी 1.28 फीसदी गिरकर 16,765 अंक पर आ गया. कुछ ही मिनटों के कारोबार में यह गिरावट और बड़ी हो गई.

बाजार में पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 1,774.93 अंक यानी 3 फीसदी गिरकर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी50 में भी 526.1 अंक की गिरावट रही थी और यह 16,985.2 अंक पर बंद हुआ था. यह दो लगातार सप्ताह की तेजी के बाद आई गिरावट है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले, एफपीआई की लगातार बिकवाली, उच्च स्तर पर हो रही मुनाफावसूली जैसे फैक्टर बाजार को कमजोर बनाए हुए हैं.

इस महीने एफपीआई अब तक बिकवाल बने हुए हैं. एफपीआई ने 26,687.46 करोड़ रुपये की इक्विटी की बिक्री की है. एफपीआई ने सिर्फ बीते सप्ताह में ही 10,452.27 करोड़ रुपये की बिकवाली कर दी. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदार बने हुए हैं. डीआईआई ने पिछले सप्ताह 6,341.14 करोड़ रुपये और इस महीने अब तक 20,041.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.