पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...
चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने नया एंड्राइड फोन खरीदा तो खुशी में बैंड बाजे के साथ घर तक पहुंचा. रास्ते में लोग हैरत में थे कि आखिर ये जश्न किस वजह से मनाया जा रहा है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक रोचक खबर सामने आ रही है. यहां एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने नया एंड्राइड फोन खरीदा तो खुशी में बैंड बाजे के साथ घर तक पहुंचा. रास्ते में लोग हैरत में थे कि आखिर ये जश्न किस कारण से मनाया जा रहा है. जब लोगों को पता चला कि चाय वाले ने नया मोबाइल खरीदा है, इसकी खुशी में डीजे, ढोल आतिशबाजी की जा रही है तो वे हैरत में रह गए.
शिवपुरी में अभी तक शादी समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ढोल, बाजे, भांगड़ा, बग्गी, आतिशबाजी और नाच-गाने का आनंद लेते लोगों को देख होगा या फिर किसी के यहां लड़का या लड़की उनके घर आई हो, तब इस तरह का जश्न होता है, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी के मुरारी चाय वाले ने एक नया मोबाइल खरीदा तो ऐसा जश्न मनाया कि कोई शादी समारोह का उत्सव हो.
मुरारी चाय वाले ने बाजार से 12,500 रुपये में एक मोबाइल खरीदा, जिसे मुरारी अपने घर ढोल बाजे बग्गी और आतिशबाजी के साथ नाचते गाते हुए ले गया. यह दृश्य देख लोग काफी अचंभित हो रहे थे. लोग बोल उठे कि मुरारी की चाय जैसी स्पेशल होती है, वैसे ही मुरारी का मोबाइल भी स्पेशल है. मुरारी ने बताया कि एक साल से उसकी बेटी मोबाइल लाने के लिए कह रही थी. उसकी पढ़ाई के लिए मोबाइल की जरूरत थी. इसीलिए इस तरह से मोबाइल खरीदकर घर ले गया.