कानपुर के कारोबारी के घर मिली अकूत दौलत, कैश ले जाने के लिए मंगाना पड़ा बड़ा कंटेनर - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

अन्य प्रदेशदेश

कानपुर के कारोबारी के घर मिली अकूत दौलत, कैश ले जाने के लिए मंगाना पड़ा बड़ा कंटेनर

कानपुर व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकद बरामद कर ली गई है. अब इतनी बड़ी धनराशि को सुरक्षित ले जाने के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों  ने करेंसी नोट लादने वाले कंटेनर का इंतजाम कर लिया है.

कानपुर व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकद बरामद कर ली गई है. अब इतनी बड़ी धनराशि को सुरक्षित ले जाने के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों  ने करेंसी नोट लादने वाले कंटेनर का इंतजाम कर लिया है. अब उस कंटेनर में ही सारा कैश ले जाने की तैयारी है.

इतना कैश कि कंटेनर बुलाना पड़ा

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापा मारा था. इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं. कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था.

 

 

अब शुरुआती आंकड़ा 150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और इस कैश को सुरक्षित ले जाने के लिए एक बड़े कंटेनर का इंतजाम कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी इस रेड की तस्वीरें वायरल हैं. हर तस्वीर में सिर्फ कैश ही कैश दिखाई पड़ रहा है. नोटों की इतनी सारी गड्डियां मिल गई हैं कि बैंक से लोगों को मदद के लिए  बुलाना पड़ रहा है.

आयकर विभाग की माने तो पीयूष जैन ने बड़े स्तर पर कर चोरी की है. इसी वजह से उनके कई ऑफिस, स्टोर और कोल्ड स्टोरेज पर अधिकारियों ने रेड मारी है. उनके घर से भी अलमारियों में भारी कैश बरामद हुआ है. उनके बेटे प्रत्यूष जैन से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं.