सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, नाम बदलकर किया 𝐄ߋߊn ᛖʋsƙ - Samacharline.com

कक्षा 12 वीं तक पहुंचते पहुंचते 73 प्रतिशत छात्र हो गए कम, शिक्षा पर तय किया गया खर्च का लक्ष्य 6 प्रतिशत है बहुत दूर : डाॅ. चन्दर सोनाने

हाल ही में संसद की संसदीय समिति ने देश में 12 वीं...

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

ads

अन्य प्रदेशदेश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, नाम बदलकर किया 𝐄ߋߊn ᛖʋsƙ

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर्स ने उसका नाम 𝐄ߋߊn ᛖʋsƙ करके मछली की तस्वीर लगा दी है. इसके साथ-साथ कई सारे ट्वीट भी पिछले कुछ वक्त में किए गए हैं.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) का ट्विटर अकाउंट आज बुधवार सुबह हैक हो गया. हैकर्स ने उसका नाम 𝐄ߋߊn ᛖʋsƙ करके प्रोफाइल फोटो पर मछली की तस्वीर लगा दी थी. इसके साथ-साथ कई सारे ट्वीट भी पिछले कुछ वक्त में किए गए. कुछ देर बाद अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया और उन ट्वीट्स को भी हटा दिया गया.

ये हैकर्स वही हो सकते हैं जिन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया था. क्योंकि इसपर भी ठीक वैसा ही कंटेंट देखा जा रहा है जो तब देखा गया था. इससे पहले ICWA, IMA आदि का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था.

सूत्र बताते हैं कि पासवर्ड से समझौता हुआ है या फिर हैकिंग से जुड़े किसी लिंक पर क्लिक हुआ है. ऐसा उस अकाउंट को हैंडल करने वाले किसी शख्स द्वारा किया गया हो सकता है. बाद में CERT यानी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने अकाउंट को रिस्टोर किया. अकाउंट के ठीक होने की जानकारी आईटी मंत्रालय के अकाउंट से दी गई.