पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 94 हजार 720 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 442 लोगों की मौत हुई है और 60 हजार 405 लोग ठीक हुए हैं। भारत में अभी 9 लाख 55 हजार 319 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 11.05 प्रतिशत पहुंच गई है। इस दौरान ओमिक्रॉन के 4 हजार 868 मामले सामने आए हैं।
मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के 26 हजार 657 ज्यादा मामले सामने आए हैं यानी करीब 15.8 प्रतिशत मामले सिर्फ एक दिन में ही बढ़ गए हैं। मंगलवार को 1 लाख 68 हजार 63 मामले सामने आए थे। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ हैं। दिल्ली में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 21,259 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 25.65 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। विभाग ने कहा कि सोमवार को कुल 82,884 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 61,060 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।
इसने कहा कि दिल्ली में अस्पतालों में इस समय कुल 2,209 कोविड मरीज भर्ती हैं जिनमें से 84 वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि दिल्ली में कोविड-19 के वर्तमान में 74,881 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 50,796 लोग गृह पृथक-वास में हैं।
वहीं, आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते खतरे की वजह से दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली में अब सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े प्राइवेट दफ्तर ही खुलेंगे। बाकी सबको वर्क फ्रॉम होम करना होगा। दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 25 फीसदी हो गया है। इसलिए दिल्ली सरकार को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा है।.