सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से कहा, तुम सलामत रहो कयामत तक, खुदा करे कि कयामत न हो - Samacharline.com

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती...

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

कंपनी को रेवेन्यू मॉडल, रोजगार सृजन,...

अन्य प्रदेशदेशराजनीती

सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से कहा, तुम सलामत रहो कयामत तक, खुदा करे कि कयामत न हो

 पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पिछले दिनों राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गुरुवार को खेद प्रकट किया और उनकी सलामती की कामना करने के लिए उन्होंने एक शेर भी पढ़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान चन्नी ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए शेर सुनाया। सूत्रों के मुताबिक चन्नी ने मोदी से कहा कि उनके पंजाब दौरे के दौरान जो कुछ भी हुआ उसका उन्हें खेद है क्योंकि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह उनके लिए बहुत सम्मानित हैं।

बीजेपी ने अपना रखा है आक्रामक रवैया

चन्नी ने कहा, ‘तुम सलामत रहो कयामत तक और खुदा करे कि कयामत ना हो।’ ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रवैया अपना रखा है और इसके लिए वह सीधे तौर पर पंजाब सरकार को दोषी ठहरा रही है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और पंजाब सरकार पर प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने तक का आरोप लगाया है। चन्नी पहले भी इस घटना को लेकर खेद जता चुके हैं लेकिन साथ ही वह यह भी कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री की जान को कोई खतरा नहीं था। कुछ मौकों पर तो उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया।