अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. गौतम ने मंगलवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. गौतम गंभीर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और आईपीएल में लखनऊ टीम के मेंटर भी हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. गौतम गंभीर ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने सम्पर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है.
गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा है कि हल्के लक्षण पाए जाने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, वह सभी अपना टेस्ट करवा लें और सुरक्षित रहें.
आपको बता दें कि गौतम गंभीर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में पहली बार हिस्सा ले रही लखनऊ टीम ने बीते दिन अपने नाम का ऐलान किया है, गौतम गंभीर इसी टीम के मेंटर बने हैं.
लखनऊ टीम ने अपना नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम भी है. गौतम गंभीर लगातार इसको लेकर बीते दिनों से इंटरव्यू दे रहे थे, हालांकि वह ये सब ऑनलाइन ही कर रहे थे.
पूर्व में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेल चुके गौतम गंभीर दो बार के आईपीएल विनर कप्तान हैं. लेकिन अब वह लखनऊ टीम को मेंटरशिप करेंगे. लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया है.