“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...
In a small town in Madhya...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने प्रतिमा के अनावरण के बाद कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इस मौके पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पिछले साल देश ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया है। आज इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी दिए गए। नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही इन पुरस्कारों को देने की घोषणा की गई थी।