कोरोना से मौत का डरावना आंकड़ा, 24 घंटे में देश में 871 लोगों ने तोड़ा दम - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशहोम

कोरोना से मौत का डरावना आंकड़ा, 24 घंटे में देश में 871 लोगों ने तोड़ा दम

केंद्र सरकार शनिवार को 5 राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर कोरोना की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और उपायों की समीक्षा करेंगे.

देश में कोरोना की रफ्तार फिर बेकाबू हो चली है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 235532 नए केस सामने आए हैं. वहीं, मौत के आंकड़े डरवाने हैं. इस महामारी की चपेट में आने से 871 लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 13% से ज्यादा है.

सक्रिय मामले: 20,04,333%

पॉजिटिविटी रेट: 13.39%

कुल वैक्सीनेशन: 1,65,04,87,260

केंद्र सरकार शनिवार को 5 राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर कोरोना की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और उपायों की समीक्षा करेंगे. केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर करीबी 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

कर्नाटक ने बढ़ाई टेंशन

कोरोना का नया एपीसेंटर कर्नाटक भी सभी को चिंता में डाल गया है. वहां पर रोज के 35 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. मौतें भी अब ज्यादा होने लगी हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि वहां पर ओमिक्रॉन का खतरा कम है. आंकड़े बताते हैं कि कर्नाटक में मामले जरूर ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन उसका कारण ओमिक्रॉन ना होकर डेल्टा वैरिएंट ही है. जिस वैरिएंट ने देश में कोरोना की भयंकर दूसरी लहर ला दी थी, कर्नाटक में अभी भी वही वैरिएंट ज्यादा सक्रिय चल रहा है.

Nasal Vaccine के ट्रायल की मंजूरी

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को ट्रायल की मंजूरी दे दी है. नेजल वैक्सीन यानी नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन. ये ट्रायल देशभर में होगा. अगर ट्रायल में वैक्सीन असरदार साबित हुई तो इसका इस्तेमाल बूस्टर डोज के तौर पर किया जाएगा.