अखिलेश के सामने मंच पर सपा महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, हंसते रहे पूर्व CM - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशराजनीती

अखिलेश के सामने मंच पर सपा महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, हंसते रहे पूर्व CM

आगरा की बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. मंच पर उस समय अजीबोगरीब सा माहौल हो गया जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया. यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

दरअसल, अखिलेश यादव आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे. यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे. इस वक्त अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे. यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई. उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को अपने भाषण के बीच में इशारा करके बात करने से मना किया. लेकिन जब जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया.

हंस पड़े अखिलेश यादव

रामजीलाल के तमाचा हटाने के बाद जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हंसी छूट गई और दोनों जोर जोर से हंसने लगे. इसके बाद दोनों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया.

अखिलेश ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

इसके बाद अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला तो साथ ही सीएम योगी को भी निशाने पर रखा. अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए वादों के तीर खूब चलाए. अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे. अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम वोडका प्लांट भी लगवाएंगे.