'एक श्रद्धांजलि, दो तरीके...' शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए दुआ में हाथ फैलाए, मैनेजर पूजा ने नमन किया - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशबॉलीवुड

‘एक श्रद्धांजलि, दो तरीके…’ शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए दुआ में हाथ फैलाए, मैनेजर पूजा ने नमन किया

लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा (Lata Mangeshkar funeral) में शामिल होने अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पहुंचे. इस दौरान सफेद रंग की टीशर्ट में पहुंचे शाहरुख खान ने लता जी को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी.

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से न सिर्फ बॉलीवुड सितारे, बल्कि पूरा देश दुखी है. रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया. इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja dadlani) के साथ पहुंचे.

शाहरुख और पूजा ने एक साथ दो तरीकों से कैसे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि इसकी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में शाहरुख खान दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए नजर आए है. वहीं पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिख रही हैं.

लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के हाथों में एक फूलों का हार है. शाहरुख पहले लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर फूलों का हार चढ़ाते हैं और फिर लता दीदी की आत्मा की शांति के लिए दुआ पढ़ते हैं और उन पर फूंक मारते हुए भी देखे जा सकते हैं.

इतना ही नहीं शाहरुख लता जी के लिए दुआ मांगने के बाद उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए. वहीं, शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी हाथों को जोड़कर स्वर कोकिला को नमन करती हुई दिखाई दीं.

शाहरुख और पूजा के इस तस्वीर पर सोशल मीडिया में लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इस तस्वीर के संदेश को आइडिया ऑफ इंडिया से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इस पर अपने धार्मिक विश्वास के आधार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पार्थ कार नाम के एक यूजर ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘एक देश कई धर्म…और मैं इसी भारत में पला बढ़ा हूं.’