पर्यूषण पर्व में धर्म का मर्म कहाँ है..? जब धर्मसभा की पहचान साधना नहीं, भीड़ और वीवीआईपी से होने लगे
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. जिस समय यह हादसा हुआ उनके साथ महिला दोस्त रीना राय भी थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वो खतरे से बाहर हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली से पंजाब जा रहे थे.

कुंडली थानाक्षेत्र के अंतर्गत ये हादसा रात करीब 9.30 बजे हुआ. दीप सिद्धू अपनी कार खुद चला रहे थे और KMP एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से बठिंजा जा रहे थे. इसी दौरान खरखौदा के पास उनकी स्कॉर्पियो कार एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फिर दीप सिद्धू उनकी महिला दोस्त को गाड़ी से निकालकर तुरंत ही खरखौदा सीएचसी भर्ती कराया. जहां दीप सिद्धू को मृत घोषित कर दिया.

दीप सिद्धू की NRI दोस्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जब हादसा हुआ, तब उनकी आंख लग गई थी. बता दें कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि दीप सिद्धू की गाड़ी करीब 20 से 30 मीटर तक घिसटती हुई चली गई. इससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया.