मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

मुंबई में आईपीएल के कई मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले विवाद हो गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं. मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है. मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के 5-6 कार्यकर्ताओं ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की. पुलिस न यहां पर इन सभी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं. मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है. मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया.
बस में तोड़फोड़ करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता हैं, जो राज ठाकरे की पार्टी है. ताज होटल के पास खड़ी बसों में इन्होंने तोड़फोड़ की. आरोप है कि आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया है, जबकि इनकी मांग है कि ये लोकल यानी महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए.
मुंबई के तीन स्टेडियम में होने हैं मैच
आपको बता दें कि मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे. यहां सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े मैदान में ये मैच होने हैं, उससे पहले मुंबई के अलग-अलग होटल में सभी टीमें इकट्ठा हो गई हैं.
अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम का पहला मैच 27 मार्च को खेला जाना है, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही होगी. दिल्ली कैपिटल्स अभी तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है. जबकि मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैम्पियन है.